Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 01 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मस्जिद में चोरी की कोशिश नाकाम, जालियां काटकर घुसने का प्रयास — औजार बरामद

सिकंदराबाद कस्बे के बड़ा बाजार स्थित एक मस्जिद में चोरी का प्रयास सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात चोरों ने मस्जिद की दूसरी मंजिल पर लगी लोहे की जालियों को काटकर अंदर घुसने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि चोर मस्जिद के भीतर प्रवेश तो नहीं कर सके, क्योंकि अंदर गेट और ताले सुरक्षित लगे हुए थे। मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के चलते बड़ी वारदात टल गई।

मौके की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि चोर आसपास स्थित सुनार की दुकानों को निशाना बनाने की फिराक में थे। मस्जिद के तीनों ओर ज्वेलरी की दुकानें होने के कारण दीवार तोड़कर चोरी की योजना भी हो सकती थी।

घटना स्थल से पुलिस को प्लास्टिक के एक कट्टे में चोरी के औजार भी बरामद हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

फिलहाल इस घटना के बाद बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है और व्यापारी वर्ग ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

 
Previous News

मजदूर दिवस पर श्रमिकों का सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान पत्र

Next News

टायर गोदाम में भीषण आग, काले धुएं से दहशत — लाखों का नुकसान