उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिला थाना की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में पुलिस मॉडर्न स्कूल, पुलिस लाइन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, महिला अधिकारों एवं महिला संबंधी अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि बस, रास्तों या सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ अथवा किसी भी प्रकार की उत्पीड़न की घटना होने पर डरने के बजाय तुरंत 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
बालिकाओं को व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग करने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
इस दौरान महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1076, 1090, 181, 112, 102, 108, 1098, 101 एवं 1930 की जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया