Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 22 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जिला अस्पताल में टीबी रोगियों को वितरित की गई पोषण सामग्री

जनपद मथुरा के महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में स्थापित जिला क्षय रोग विभाग में बड़ी संख्या में टीबी से ग्रसित मरीजों का उपचार किया जा रहा है। टीबी रोगियों के बेहतर स्वास्थ्य और उपचार में पोषण की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए समय-समय पर उन्हें पोषण सामग्री वितरित की जाती है।

इसी क्रम में मंगलवार को जिला अस्पताल के क्षय रोग विभाग में अन्नपूर्णा फाउंडेशन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से करीब 50 टीबी रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई।

इस दौरान मरीजों को उपचार के साथ-साथ पौष्टिक आहार लेने के लिए भी जागरूक किया गया। अस्पताल प्रशासन के साथ-साथ समाजसेवियों द्वारा समय-समय पर टीबी रोगियों की मदद के लिए पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अखिलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि प्रत्येक माह समाजसेवियों के सहयोग से टीबी रोगियों को पोषण सामग्री वितरित की जाती है। उन्होंने अन्य समाजसेवियों से भी अपील की कि वे आगे आकर टीबी रोगियों को पोषण सामग्री उपलब्ध कराएं और उनके उपचार में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि उचित उपचार के साथ पौष्टिक आहार टीबी रोगियों के स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

Previous News

15 दिन प्रशिक्षण, फिर 2 महीने से काम बंद, 540 सफाईकर्मी पहुंचे नगर निगम, नई अपर नगर आयुक्त प्रियंका के सामने रखी मांग, 3 दिन का दिया अल्टीमेटम

Next News

वृंदावन में ढोंगी साधु की धुनाई, साध्वी ने ने लगाया शोषण का आरोप