Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 22 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यूपी में 34 IAS का तबादला,14 जिलों में बदले जिलाधिकारी , मथुरा के दो पूर्व नगर आयुक्त भी बने DM

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 34 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस व्यापक तबादला सूची में 14 जिलों को नए जिलाधिकारी (डीएम) मिले हैं, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को शासन, औद्योगिक विकास और अन्य महत्वपूर्ण विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसे प्रदेश के हाल के सबसे बड़े प्रशासनिक बदलावों में से एक माना जा रहा है

तबादला सूची में मथुरा से जुड़े दो अधिकारियों की नियुक्ति विशेष चर्चा का विषय रही। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के पूर्व नगर आयुक्त अनुनय झा को मुरादाबाद का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, पूर्व नगर आयुक्त शशांक चौधरी को अमेठी का डीएम बनाया गया है। दोनों अधिकारियों ने मथुरा में अपने कार्यकाल के दौरान नगर विकास और शहरी परियोजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी

तबादला सूची में केवल जिलाधिकारी ही नहीं, बल्कि कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को सचिव, विशेष सचिव तथा औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना से जुड़े विभागों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना और विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना बताया गया है

सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार कई जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है। प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं:

अधिकारी

नई तैनाती

अनुनय झा

जिलाधिकारी, मुरादाबाद

शशांक चौधरी

जिलाधिकारी, अमेठी

राहुल पाण्डेय

जिलाधिकारी, हरदोई

एम. अरुन्मोली

जिलाधिकारी, एटा

महेंद्र सिंह तंवर

जिलाधिकारी, कानपुर नगर

दिव्यांशु पटेल

जिलाधिकारी, बागपत

 

Previous News

शुगर मिल धरने में कथित जातिसूचक टिप्पणी का मामला, कार्रवाई की मांग

Next News

15 दिन प्रशिक्षण, फिर 2 महीने से काम बंद, 540 सफाईकर्मी पहुंचे नगर निगम, नई अपर नगर आयुक्त प्रियंका के सामने रखी मांग, 3 दिन का दिया अल्टीमेटम