Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 22 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा पुलिस का पैदल गश्त अभियान, संदिग्धों की हुई चेकिंग

मथुरा में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस ने रविवार को विशेष पैदल गश्त अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। गश्त के दौरान बाजारों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की सघन जांच करते हुए लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Previous News

मथुरा में पोषण अभियान की समीक्षा, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

Next News

शुगर मिल धरने में कथित जातिसूचक टिप्पणी का मामला, कार्रवाई की मांग