Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 21 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
छोटे रोजगार से ही पैदा होते हैं बड़े अवसर: कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी

मथुरा में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गोवर्धन चौराहे के समीप सोमवार को एक प्रतिष्ठित मिठाई शोरूम का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया और छोटे व्यवसायों को रोजगार सृजन का सबसे बड़ा माध्यम बताया।

गोवर्धन चौराहे के समीप आयोजित उद्घाटन समारोह में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी का शोरूम संचालक एवं स्थानीय लोगों ने साफा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि छोटे रोजगार ही बड़े आर्थिक अवसरों की नींव रखते हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति अपना व्यवसाय शुरू करता है तो उससे कई अन्य युवाओं को भी रोजगार मिलता है और धीरे-धीरे वही छोटा उद्यम बड़े रोजगार का रूप ले लेता है।

उन्होंने विश्वास जताया कि मथुरा में शुरू हुआ यह नया मिठाई शोरूम भी कई परिवारों के लिए आजीविका का साधन बनेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा।

Previous News

शुगर मिल धरने में कथित जातिसूचक टिप्पणी का मामला, कार्रवाई की मांग

Next News

छात्रवृत्ति से वंचित न रहे कोई छात्र, 26 सितंबर तक मास्टर डेटा लॉक करने के निर्देश