Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 21 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
लूट के इरादे से ड्राइवर पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

थाना कोसीकलां पुलिस ने कैब चालक पर लूट के इरादे से जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू, खून से सने कपड़े, लोहे का रक्तरंजित कड़ा और 200 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार 21 सितंबर को सुबह 9:55 बजे एनएच-19 पर शैमकेन फैक्ट्री के सामने जाने वाली सड़क से हर्ष (20 वर्ष) निवासी स्वरूप नगर, नॉर्थ दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि 18 सितंबर को वह अपने साथी कान्हा के साथ एक अर्टिगा कार में सवार हुआ था और दोनों ने ड्राइवर से लूटपाट करने की योजना बनाई थी।

आरोपी ने बताया कि उसके साथी ने चालक पर पेचकस से हमला किया, जबकि उसने लोहे के कड़े से मारपीट की। ड्राइवर को जान से मारने के लिए उसने बैग से चाकू भी निकाला, लेकिन चालक धक्का देकर कार से बाहर निकल गया। लोगों की भीड़ जुटने पर दोनों किराए को लेकर विवाद का बहाना बनाकर मौके से फरार हो गए

थाना कोसीकलां में आरोपी के विरुद्ध मु.अ.सं. 631/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं 109(1), 115(2), 309(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 में मुकदमा दर्ज है। पुलिस आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है

Previous News

कान्हा बने जोगिन, राधा का भाग्य बांचा: विलासगढ़ पर जीवंत हुई द्वापरकालीन जोगिन लीला

Next News

व्यापारियों की समस्याओं पर नगर आयुक्त की बैठक, लंबित कार्यों के जल्द निस्तारण के निर्देश