Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 21 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
थाना बलदेव की मिशन शक्ति टीम ने स्कूल के बच्चों व बालिकाओं को किया जागरूक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना बलदेव की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5.0” के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्कूल के बच्चों, छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया।

अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि स्कूल, बस, रास्ते या सार्वजनिक स्थान पर किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की घटना होने पर तुरंत 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

इसके साथ ही बच्चों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी से बचाव तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया गया। पुलिस ने छात्र-छात्राओं को अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा करने की अपील की।

अभियान में 1076, 1090, 181, 112, 102, 108, 1098, 101 और 1930 सहित सभी प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई

Previous News

थाना राया की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

Next News

कान्हा बने जोगिन, राधा का भाग्य बांचा: विलासगढ़ पर जीवंत हुई द्वापरकालीन जोगिन लीला