Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 30 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नकली दस्तावेजों से जमीन बेचने का खेल बेनकाब, पुलिस ने 3 ठग दबोचे

आगरा में पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। यह मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र का है, जहां जमीन की फर्जी बिक्री की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

जांच में सामने आया कि आरोपी नकली आधार कार्ड, पैन कार्ड और फर्जी खतौनी तैयार कर लोगों को धोखा देकर जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त करते थे।

मामले में चौंकाने वाला मोड़ तब आया, जब आरोपी गलती से जमीन के असली मालिक के पास ही उसकी जमीन बेचने पहुंच गए। शक होने पर असली मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं और पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

Previous News

तेज रफ्तार का कहर: मैक्स गाड़ी ने दो बाइकों को मारी टक्कर, 4 घायल

Next News

ऑनलाइन गेमिंग की लत बनी जानलेवा, छात्र ने उठाया खौफनाक कदम