Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 20 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मिशन शक्ति फेज-5.0: थाना मांट पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना मांट की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच तथा उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।

अभियान के दौरान थाना मांट पुलिस ने महिलाओं को बताया कि बस, सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों द्वारा छेड़छाड़ अथवा किसी भी प्रकार की अभद्रता होने पर भयभीत होने के बजाय तुरंत 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने के प्रति भी जागरूक किया गया।

पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

महिला सुरक्षा के प्रमुख हेल्पलाइन नंबर

  • 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

  • 1090 – वीमेन पावर लाइन

  • 181 – महिला हेल्पलाइन

  • 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा

  • 102 – गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं हेतु एम्बुलेंस

  • 108 – एम्बुलेंस सेवा

  • 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन

  • 101 – अग्निशमन सेवा

  • 1930 – साइबर हेल्पलाइन

थाना मांट पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार के महिला संबंधी अपराध या साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करें।

Previous News

मिशन शक्ति फेज-5.0: थाना जमुनापार पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

Next News

राया रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, बुजुर्ग की मौत