Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 20 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
थाना महावन पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत थाना महावन की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिला सशक्तिकरण एवं जनजागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच तथा उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।

अभियान के दौरान थाना महावन पुलिस ने महिलाओं को बताया कि बस, सड़क अथवा सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों द्वारा छेड़छाड़ या किसी भी प्रकार की अभद्रता होने पर भयभीत होने के बजाय तुरंत 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने के प्रति भी जागरूक किया गया।

पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

महिला सुरक्षा से जुड़े प्रमुख हेल्पलाइन नंबर

  • 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

  • 1090 – वीमेन पावर लाइन

  • 181 – महिला हेल्पलाइन

  • 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा

  • 102 – गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं हेतु एम्बुलेंस

  • 108 – एम्बुलेंस सेवा

  • 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन

  • 101 – अग्निशमन सेवा

  • 1930 – साइबर हेल्पलाइन

थाना महावन पुलिस ने अभियान के माध्यम से महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की।

 
Previous News

रूस में चुनाव के बीच यूक्रेन का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, मॉस्को ऑयल रिफाइनरी में भीषण आग

Next News

थाना शेरगढ़ की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को आत्मरक्षा व सुरक्षा के प्रति किया जागरूक