Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 19 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दाऊजी मंदिर में महाभिषेक, श्रीकांत त्यागी और बबिता सिंह चौहान ने किए दर्शन

ब्रज के राजा दाऊजी महाराज के मंदिर में राधाष्टमी के अवसर पर भव्य महाभिषेक का आयोजन किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान और राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जबकि कार्यक्रम में आने वाले भाजपा सांसद मनोज तिवारी और मंत्री धर्मवीर प्रजापति नहीं पहुंचे।

दाऊजी महाराज मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का पंचामृत और विशेष पूजन सामग्री से महाभिषेक किया गया। दर्शन और महाभिषेक में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर ब्राह्मण समाज की उपेक्षा और अत्याचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी वर्ष 2027 के चुनाव में उसी राजनीतिक दल का समर्थन करेगी, जो ब्राह्मण समाज की शर्तों को स्वीकार करेगा। साथ ही उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था और यूजीसी से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार की आलोचना की।

वहीं उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान ने कहा कि राधाष्टमी के पावन अवसर पर दाऊजी महाराज के दर्शन कर वह स्वयं को धन्य महसूस कर रही हैं। महंगाई से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि लोगों की धारणा खरीदने और बेचने के अनुभव से जुड़ी होती है। जबकि यूसीसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बड़े स्तर के नेताओं का विषय है और इस पर वही निर्णय करेंगे।

Previous News

साइबर फ्रॉड का बड़ा खुलासा, फर्जी बैंक खातों से ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Next News

पानीगांव के बायगीर मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब