Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 19 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, 20 नवंबर को जंतर-मंतर धरने की चेतावनी

मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल, सर्वजन सनातन पार्टी और श्री भगवान परशुराम शोधार्थ समिति ने जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्र सरकार को चार प्रमुख मांगों का ज्ञापन भेजा। संगठनों ने चेतावनी दी कि 30 अक्टूबर तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 20 नवंबर को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

मथुरा कलेक्ट्रेट पहुंचे पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए धार्मिक एवं ऐतिहासिक विवादों के समाधान के लिए विशेष कानून बनाने की मांग उठाई। ज्ञापन में श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह, ज्ञानवापी और बहाईद स्थित गाजी मियां की दरगाह से जुड़े मामलों के समाधान तथा Places of Worship Act, 1991 की समीक्षा की मांग शामिल है।

संगठन ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कर प्रभावी राष्ट्रीय गो-संरक्षण कानून लागू करने की भी मांग रखी। इसके साथ ही देशभर के मठ-मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कर उनकी धार्मिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था के लिए सनातन बोर्ड के गठन की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि पूर्व में सरकार को मांगों पर विचार के लिए समय दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में यदि 30 अक्टूबर 2026 तक निर्णय नहीं लिया गया तो 20 नवंबर को जंतर-मंतर पर विशाल शांतिपूर्ण धरना आयोजित किया जाएगा।

Previous News

3 दिन से लापता बैंक कर्मचारी का केन नदी में मिला शव

Next News

UPI पर MDR लागू होते ही पेट्रोल पंपों का ऐलान—₹2,000 से ऊपर कैश बेहतर