Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 18 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कृष्ण विहार में हवाई फायरिंग करने वाला 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र में कृष्ण विहार कॉलोनी में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ दबोचकर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

थाना जमुनापार पुलिस के अनुसार 15-16 सितंबर की रात कृष्ण विहार कॉलोनी में हवाई फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

18 सितंबर को देर रात करीब 12:10 बजे चेकिंग के दौरान पुलिस ने रोशन विहार कॉलोनी के पीछे खाली स्थान से अभिषेक उर्फ अनिल उर्फ अब्शू निवासी रोशन विहार को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक के खिलाफ पहले भी मारपीट, धमकी, जुआ और गुण्डा अधिनियम सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार के नेतृत्व में जमुनापार पुलिस टीम ने की।

Previous News

दशलक्षण पर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म का संदेश

Next News

भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा निकली, सुमन दिवाकर ने किया स्वागत