थाना राया पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित 23 वर्षीय आरोपी अमान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार 16 सितंबर 2026 को पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना राया में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी नाबालिग को कैफे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना राया पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को 17 सितंबर को सुबह 11:10 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी