Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 17 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
PM Modi 76th Birthday: मंत्री संदीप सिंह ने मथुरा जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल, जाना हाल-चाल

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह मथुरा पहुंचे। उन्होंने मथुरा के महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनका हाल-चाल जाना।

इस अवसर पर जानकारी देते हुए मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में पूरे माह हर विभाग में कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से प्रारंभ हुए इन कार्यक्रमों के तहत रक्तदान शिविर, स्कूलों में विभिन्न प्रकार के आयोजन और मथुरा के जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण का कार्य किया गया है।

जिला अस्पताल में आयोजित इस कार्यक्रम के मौके पर मंत्री संदीप सिंह के साथ मथुरा के जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर पूजा गुप्ता, सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी गण भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। मंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल पूछा और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में फल वितरित किए। (रिपोर्ट: राजेश सोलंकी)

Previous News

मथुरा: अग्रोहा विकास ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया राधा-कृष्ण जन्मोत्सव, 11 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

Next News

वृंदावन: स्वामी हरिदास जी के 546वें आविर्भाव महोत्सव में पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और साध्वी निरंजन ज्योति, लिया आशीर्वाद