Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 30 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
30 अप्रैल को पंचामृत अभिषेक के साथ प्रारंभ होगा प्राचीन श्री नरसिंह लीला महोत्सव,1 मई को प्रभु नरसिंह लीला मंचन का होगा आयोजन

ब्रज मंडल में सभी उत्सव और त्योहार उल्लास एवं उमंग के साथ मनाए जाते हैं धर्मनगरी मथुरा में जहां श्री कृष्ण जन्मोत्सव का विशेष महत्व माना जाता है तो वही भगवान विष्णु के रौद्र अवतार भगवान नरसिंह की लीला का मंचन भी यहां अलौकिक एवं अद्भुत तरीके से संपन्न होता है।

प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी मथुरा शहर के चौबिया पाड़ा क्षेत्र में प्रभु नरसिंह के अवतरण की लीला मनोहरी एवं प्राचीन तरीके से आयोजित होगी।

मथुरा शहर के चौबच्चा मोहल्ला स्थित प्राचीन श्री नरसिंह भगवान मंदिर पर प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी 30 अप्रैल गुरुवार को जहां प्रभु नरसिंह के पंचामृत अभिषेक के दर्शन होंगे तो वहीं संध्याकालीन बेला में मुल्तान से लाये गए प्रभु नरसिंह सहित भगवान वाराह, देवी ताड़का आदि के मुखौटा दर्शन आयोजित होंगे वहीं रात्रि कालीन बेला में भगवान वाराह के अवतरणलीला का अद्भुत मंचन संपन्न होगा।

चौबियापाड़ा क्षेत्र के चौबच्चा मोहल्ला स्थित श्री गोपाल मंदिर के समक्ष रात्रि में वाराह लीला आयोजन के बाद 1 मई शुक्रवार को प्रातः भगवान नरसिंह के अवतरणलीला का मंचन संपन्न होगा जिसे लेकर मंदिर सेवायत एवं मोहल्ला वासियों के द्वारा सभी तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Previous News

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के तीन घायल

Next News

स्मार्ट मीटर पर बवाल: खून से लिखा पत्र, ऊर्जा मंत्री को हटाने की मांग