Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 17 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
महिला थाना की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में महिला थाना की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच–बैड टच, महिला अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर छेड़खानी या उत्पीड़न की स्थिति में बिना डरे 1090 वीमेन पावर लाइन एवं महिला थाना में तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, यातायात नियमों के पालन और महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन 1076, 1090, 181, 112, 102, 108, 1098, 101 और 1930 की विस्तृत जानकारी देकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया

Previous News

थाना महावन की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

Next News

मथुरा: अग्रोहा विकास ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया राधा-कृष्ण जन्मोत्सव, 11 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा