वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना सुरीर की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया।
अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच–बैड टच, महिला अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर छेड़खानी या उत्पीड़न की स्थिति में बिना डरे 1090 वीमेन पावर लाइन एवं नजदीकी थाने में तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।
साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, यातायात नियमों के पालन और महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन 1076, 1090, 181, 112, 102, 108, 1098, 101 और 1930 की विस्तृत जानकारी भी दी गई।