मथुरा के नगला चूरा गांव में 12 अप्रैल को हुए कातिलाना हमले के मामले में अब तक ठोस कार्रवाई न होने से नाराज पीड़ित परिवार घायल युवक को लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई।
आरोप है कि बच्चों के मामूली विवाद के बाद गांव के ही एक दर्जन से अधिक दबंगों ने एकजुट होकर करन सिंह के बेटे को घेर लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों का कहना है कि हमलावर जान लेने की नीयत से आए थे।
घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित के भाई ने कहा कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस केवल आश्वासन दे रही है। थक-हारकर परिवार अब सीधे पुलिस कप्तान के पास पहुंचा है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।