Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 29 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मजदूरों के समर्थन में पहुंचे कांग्रेसी जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर को गोविंद नगर पुलिस ने लिया हिरासत में

मथुरा। मजदूरों के समर्थन में पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर को मंगलवार की दोपहर गोविंद नगर पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह कार्रवाई प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार के इशारे पर की गई।

घटना के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए अपना आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं के दबाव के बीच प्रशासन को झुकना पड़ा और अंततः जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर को सम्मानपूर्वक रिहा कर दिया गया। इस घटनाक्रम को कांग्रेस ने “सत्य की जीत” बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक आवाज दबाने का आरोप लगाया।

बुधवार दोपहर 2:00 आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि मजदूरों के समर्थन में खड़ा होना कोई अपराध नहीं है, लेकिन सरकार विरोध की हर आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है और इससे प्रशासन की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े होते हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम जनता से अपील की कि वे एकजुट होकर ऐसी नीतियों का विरोध करें और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आएं। वहीं, पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की घटनाएं दोहराई गईं तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Previous News

फलाहारी महाराज की भावुक अपील: प्रेमानंद महाराज से गौमाता को ‘राष्ट्रीय माता’ का दर्जा दिलाने की मांग

Next News

मथुरा में देह व्यापार का भंडाफोड़: लेडी सिंघम IPS आशना चौधरी का बड़ा एक्शन, 9 हिरासत में