Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 14 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा: कोसीकलां पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध रायफल, कार और हथियारों के साथ 6 अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद मथुरा के थाना कोसीकलां पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 14 सितंबर 2026 को तड़के करीब 03:17 बजे पशुपति फैक्ट्री के पीछे नाले के पास कच्चे रास्ते से 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से एक .315 बोर की देशी रायफल, 2 अवैध लोहे के चाकू/छुरे, 2 पेचकस, 2 प्लास, 2 रिंच, 1 लोहे की राड/सरिया, 1 सब्बल, 2000 रुपये नकद और एक सफेद रंग की अर्टिगा कार (रजिस्ट्रेशन नंबर HR 55 AD 5508) बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजेंद्र (26 वर्ष), आस मोहम्मद (32 वर्ष), मुबीन (24 वर्ष), नासिर (23 वर्ष), साबिर (24 वर्ष) और सचिन (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो जिला अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के निवासी हैं। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोसीकलां पर मु०अ०सं० 617/2026 के तहत धारा 310(4)/310(5) बी०एन०एस० और धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह, कोटवन चौकी प्रभारी उ०नि० उत्तम चौहान, हेड कांस्टेबल सतीश चंद, बृजीत कुमार, गौरव कुमार तथा कांस्टेबल सोनू कपाडिया और सौरभ कुमार शामिल रहे।

Previous News

मथुरा नगर निगम की कमान संभालेंगी प्रियंका सिंह, बनीं नई अपर नगर आयुक्त - सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

Next News

मथुरा: थाना बलदेव पुलिस ने अवैध चाकू के साथ अभियुक्त राहुल को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज