Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 14 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कायाकल्प टीम ने जिला अस्पताल का किया गहन निरीक्षण, स्वच्छता व मरीज सुविधाओं को परखा

मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार की कायाकल्प योजना के तहत सोमवार को महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल में साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण, मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन करना रहा।

कायाकल्प टीम ने अस्पताल के औषधि विभाग, ऑपरेशन थिएटर, विभिन्न वार्ड, लैब, सर्जिकल वार्ड समेत कई प्रमुख विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने स्वच्छता व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण, रखरखाव और मरीजों को मिल रही सुविधाओं को निर्धारित मानकों के अनुसार परखा।

कायाकल्प योजना के तहत अस्पतालों का मूल्यांकन स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, मरीज सुविधाएं, चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता और परिसर के रखरखाव के आधार पर किया जाता है। निरीक्षण के बाद इन्हीं मानकों के अनुसार अस्पताल को अंक दिए जाएंगे।

निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. सिद्धार्थ धनगर, डॉ. अमन कुमार, डॉ. रितु माहेश्वरी सहित अस्पताल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अस्पताल प्रशासन ने टीम को विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई।

Previous News

मथुरा-वृंदावन मार्ग पर बिल्डिंग मैटेरियल दुकान में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

Next News

मथुरा: पारिवारिक विवाद के बाद रेलवे ट्रैक पर पहुंचे बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत, जांच में जुटी पुलिस