Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 13 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा: गोवर्धन पुलिस ने बैट्री चोर को किया गिरफ्तार, 5 बैट्री, आईटेन कार और फर्जी नंबर प्लेट बरामद

मथुरा जनपद के थाना गोवर्धन पुलिस को वाहनों से बैट्री चोरी करने वाले मामले में सफलता मिली है। 13 सितंबर 2026 को तड़के करीब 01.40 बजे पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर सौंख रोड से आन्यौर की ओर जाने वाले नए टिर्री मार्ग से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम सौरभ (उम्र करीब 25 वर्ष) पुत्र सीताराम है, जो गढ़ीमुक्खा, थाना कागारोल, जनपद आगरा का निवासी है।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 05 बैट्री, वारदात में प्रयुक्त 01 आईटेन कार (वास्तविक नंबर UP 80 ES 1572), 01 कूटरचित/फर्जी नंबर प्लेट, 02 सही नंबर प्लेट, चोरी का सामान बिक्री से मिले ₹1,400 नगद और 01 पोको मोबाइल फोन (IMEI नं. 864497075641921 एवं 864497075641939) बरामद किया गया है।

गौरतलब है कि 09 सितंबर 2026 को गाड़ियों से बैटरियां चोरी होने के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर मु0अ0सं0-468/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान हुई इस गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) व 340(2) बी0एन0एस0 की वृद्धि करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विपिन कुमार, का0 विशाल चौहान, का0 प्रीत कुमार और का0 मो0 शाकिर शामिल रहे।

Previous News

मथुरा: मांट पुलिस ने जियो टावर से केबल चोरी करते पकड़ा 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर, दर्ज हैं 39 मुकदमे

Next News

मथुरा: श्री गिर्राज महाराज महाविद्यालय में ‘मेंटोवर्स-2026’ के तहत भव्य शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित