मथुरा के वृन्दावन में हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी कन्हैया को थाना वृन्दावन पुलिस ने पानीगांव रोड स्थित हेलीपैड के सामने से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतक संजीव उर्फ पप्पू का मोबाइल फोन और 750 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर को संजीव कुमार उर्फ पप्पू की हत्या के संबंध में मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी को अपने परिवार की एक महिला और मृतक के बीच कथित अवैध संबंध होने का शक था, जिसके चलते उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अंजाम दिया।