मथुरा के थाना वृन्दावन पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को चोरी के सामान और अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। 11 सितंबर 2026 को समय करीब 19.14 बजे सुनरख तिराहा पार्किंग बैरियर के पास (गंदी गली गौतम पाड़ा के समीप) से अभियुक्त सचिन को पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्त सचिन (उम्र 22 वर्ष) पुत्र लालमन, निवासी बाजना थाना हाईवे जनपद मथुरा का रहने वाला है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 01 अवैध चाकू और 01 चोरी का पर्स बरामद हुआ है। पर्स में 01 आधार कार्ड, 01 पेन कार्ड और 170 रुपये नगद मिले हैं। इस बरामदगी के आधार पर थाना वृन्दावन पर मु0अ0सं0 615/2026 के अंतर्गत धारा 317(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट में मामला पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त सचिन का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ थाना गोविन्दनगर, थाना कोतवाली और थाना वृन्दावन में चोरी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कुल 7 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार, चौकी प्रभारी बिहारीजी उ0नि0 शिवकुमार शर्मा, है0का0 रंजीत सिंह, का0 लवकुश, रि0का0 ऋषि पाल और रि0का0 अनिकेत शामिल रहे।