Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 10 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बलदेव पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

मथुरा: थाना बलदेव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार 9 सितंबर की रात करीब 11:55 बजे प्याऊ मोड़ से गढ़सौली जाने वाले मार्ग पर थाना बलदेव पुलिस टीम ने दिनेश (23 वर्ष) पुत्र हरख्याल, निवासी गढ़सौली को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर देशी तमंचा तथा एक जिंदा .315 बोर कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना बलदेव में मु.अ.सं. 312/26 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Previous News

अनुभवात्मक अध्यापक विकास कार्यक्रम के प्रतिभागियों का श्रीजी बाबा विद्या मंदिर में स्वागत

Next News

शेरगढ़ पुलिस ने चोरी का सामान और अवैध चाकू के साथ युवक को किया गिरफ्तार