Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 10 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा: मिशन शक्ति अभियान के तहत सदर बाजार पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

मथुरा: उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत थाना सदर बाजार पुलिस ने महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच तथा महिला अधिकारों की जानकारी दी।

अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने बताया कि बस, सड़क या किसी सार्वजनिक स्थान पर छेड़छाड़ अथवा शोहदों द्वारा उत्पीड़न की स्थिति में डरने के बजाय तुरंत 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

महिलाओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने के लिए भी जागरूक किया गया। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

Previous News

मथुरा: मिशन शक्ति अभियान के तहत सदर बाजार पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

Next News

ब्रज लोक रंग महोत्सव में राधा-कृष्ण के स्वरूपों ने मोहा मन, गोपियों की प्रस्तुतियों ने जमाया रंग