Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 09 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में पत्नी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

मथुरा। थाना जमुनापार पुलिस ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में उसके पति जगदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर को मृतका के पिता ने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसके दामाद जगदेव ने उसकी बेटी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। शिकायत के आधार पर थाना जमुनापार में BNS की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी को 8 सितंबर की रात 11:10 बजे थाना जमुनापार कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगदेव सिंह (46 वर्ष) निवासी जमुना विहार कॉलोनी, थाना जमुनापार, मूल निवासी जैदपुरा, थाना टप्पल, जिला अलीगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।

Previous News

थून कंगन पावर नहर से युवक-युवती के शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Next News

मथुरा जंक्शन के वेटिंग हॉल में लेंटर का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे यात्री