Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 08 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राधाकुंड में स्नान के दौरान श्रद्धालु का बैग चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

गोवर्धन के राधाकुंड में स्नान करने आए पश्चिम बंगाल के एक श्रद्धालु का बैग चोरी हो गया। बैग में नकदी, मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे। घटना के बाद डायल 112 और राधाकुंड चौकी पुलिस को सूचना दी गई। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पश्चिम बंगाल के बालूरघाट निवासी राधा रमण पाल अपनी पत्नी के साथ 84 कोसीय परिक्रमा के लिए ब्रज आए थे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दोनों राधाकुंड में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात चोर ने उनका बैग पार कर दिया।

पीड़ित के अनुसार बैग में आधार कार्ड, पैन कार्ड, एमआई कंपनी का मोबाइल फोन और लगभग 25 से 30 हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने डायल 112 पर कॉल की, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में राधाकुंड चौकी में भी शिकायत दर्ज कराई गई।

राधाकुंड में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु स्नान और परिक्रमा के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी है। लोगों ने पुलिस और प्रशासन से घाटों पर सुरक्षा बढ़ाने तथा श्रद्धालुओं के सामान की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की है।

Previous News

बद्रीनाथ धाम मंदिर में नंदोत्सव की धूम, ब्रज की गोपिकाओं ने लुटाया प्रेम और प्रसाद

Next News

मथुरा-वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खंभे से टकराई बाइक; दो दोस्तों की मौत