Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 08 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा : डॉ. सोनिका शर्मा बनीं अध्यक्ष, महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्थानीय परिवाद समिति गठित

मथुरा में कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने स्थानीय परिवाद समिति (Local Complaints Committee) का गठन किया है। यह समिति लैंगिक उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई करेगी और डॉ. सोनिका शर्मा को इसका अध्यक्ष बनाया गया है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र ने बताया कि यह समिति कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम-2013 के तहत गठित की गई है। समिति उन संस्थानों की शिकायतों की सुनवाई करेगी जहां 10 से कम कर्मचारी होने के कारण आंतरिक परिवाद समिति नहीं बनी है या शिकायत स्वयं नियोक्ता के विरुद्ध हो।

जिलाधिकारी कार्यालय के आदेश के अनुसार समिति में डॉ. सोनिका शर्मा को अध्यक्ष, श्रीमती शशि मिश्रा (सीडीपीओ), श्रीमती पूजा चौधरी (एनजीओ प्रतिनिधि) और श्रीमती मंजू रानी (विधि पृष्ठभूमि) को सदस्य बनाया गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी मथुरा पदेन सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।

डॉ. सोनिका शर्मा ने कहा कि प्रत्येक महिला को कार्यस्थल पर सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त वातावरण मिलना उसका अधिकार है। समिति शिकायतों की सुनवाई पूरी गोपनीयता, संवेदनशीलता और विधिसम्मत प्रक्रिया के साथ करेगी तथा पीड़ित महिलाओं को प्रभावी न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

Previous News

Breaking News: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा में सेंध की कोशिश? फर्जी PMO आईडी के साथ दो गिरफ्तार

Next News

मथुरा: बीएसए रोड स्थित कॉलेज के बाहर NSUI छात्रों का प्रदर्शन, दिल्ली इमारत हादसे पर न्याय की मांग