Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 08 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
Breaking News: मथुरा में भीषण सड़क हादसा, प्रसिद्ध रसिया गायक रिंकू रजवाड़ा की मौत, कलाकारों में शोक

मथुरा के बलदेव क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में मशहूर रसिया गायक रिंकू रजवाड़ा की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं लोक कलाकारों के बीच भी शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया गया है कि आगरा के मिढ़ाकुर निवासी रिंकू रजवाड़ा एक मशहूर रसिया गायक थे। वे हाथरस की प्रसिद्ध करण शर्मा मंडली के साथ जुड़कर देश-विदेश और भजन संध्या के कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति देते थे। सोमवार रात को वह बाइक द्वारा बलदेव इलाके से गुजर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि रिंकू रजवाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रही थी, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पोस्टमार्टम पर पहुंचे उनके साथी कलाकार करण शर्मा ने बताया कि रिंकू शादीशुदा थे और अपने पीछे चार छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। इस अचानक हुई दुर्घटना से उनका पूरा परिवार बिखर गया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 

Previous News

मथुरा: लाभांश बढ़ोतरी पर कोटेदारों ने जताया आभार, डिप्टी कलेक्टर कंचन गुप्ता को सौंपा धन्यवाद ज्ञापन

Next News

मथुरा-वृंदावन: नगर निगम की समिति के साथ वार्ता सफल, डोर-टू-डोर सफाई कर्मचारियों ने समाप्त की हड़ताल