Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 08 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा: मांट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचे और कारतूस के साथ 22 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार

मथुरा के थाना मांट पुलिस को गश्त और चेकिंग के दौरान एक सफलता हाथ लगी है। यमुना एक्सप्रेस-वे स्थित तलिया अंडरपास के पास से पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रमन (उम्र करीब 22 वर्ष) पुत्र राजू सिंह, निवासी ग्राम नंगला वासुदेव, थाना मांट, जनपद मथुरा के रूप में हुई है। मांट पुलिस ने यह कार्रवाई दिनांक 07 सितंबर 2026 की रात समय 22.03 बजे तलिया अंडरपास यमुना एक्सप्रेस-वे पर अंजाम दी। आरोपी के पास से 01 अवैध देशी तमंचा और 01 जिंदा कारतूस .315 बोर का बरामद हुआ है।

इस गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मांट पर मु0अ0सं0 211/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विजन सिंह, उप निरीक्षक हरेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, कॉन्स्टेबल 323 अभिषेक कुमार और कॉन्स्टेबल 318 दीपक कुमार शामिल रहे।

Previous News

मथुरा: नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर ई-रिक्शा चालक को बनाया जहरखुरानी का शिकार, ई-रिक्शा और नकदी लूटकर बदमाश फरार

Next News

क्राइम पेट्रोल देखकर रची 14 साल की बच्ची की हत्या, पति-पत्नी गिरफ्तार