Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 29 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बिजली कटौती से परेशान सदर बाजार के लोगों ने रोड पर लगाया जाम पूरी रात बिजली कटौती से लोग परेशान गहराया बिजली संकट 

मथुरा। भीषण गर्मी तेज आंधी और हवा के चलते मंगलवार रात शहर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, जिससे लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। सदर बाजार सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही और उपभोक्ता भारी परेशानी से जूझते नजर आए। तेज हवा के कारण जगह-जगह बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, वहीं कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर तारों पर गिरने से बड़े पैमाने पर फाल्ट हो गए।

सदर बाजार क्षेत्र में बार-बार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। बिजली न होने से कूलर और पंखे बंद रहे, जिससे उमस भरी गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों की हालत खराब हो गई। उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग को कई बार फोन कर शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

बिजली संकट से नाराज लोगों का गुस्सा मंगलवार रात करीब 11:30 बजे फूट पड़ा और उन्होंने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो दिनों से लगातार बिजली कटौती हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां बिजली बिल वसूली में विभाग सख्ती दिखाता है, वहीं आपूर्ति व्यवस्था सुधारने में लापरवाही बरती जा रही है।

Previous News

लाठी-फावड़े चलाने वाले 9 हमलावर गिरफ्तार,खूनी संघर्ष से थर्राया था बरसाना 

Next News

ब्रज की भक्ति में डूबीं अभिनेत्री सुधा चंद्रन, बांके बिहारी मंदिर में किए दर्शन