Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 07 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन का प्रवेश द्वार बदहाल, जुगल घाट पर गंदगी से श्रद्धालु परेशान

वृंदावन के मुख्य जुगल घाट चौराहा स्थित परिक्रमा मार्ग पर गंदगी और कचरे के ढेर से श्रद्धालुओं में भारी नाराज़गी है। देश-विदेश से आने वाले भक्तों का कहना है कि पवित्र परिक्रमा मार्ग पर फैली गंदगी से धार्मिक आस्था आहत हो रही है।

जुगल घाट चौराहा पर बने ढलाव घर के आसपास कचरे का अंबार लगने से क्षेत्र की स्थिति नारकीय हो गई है। बदबू और गंदगी के कारण परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रचनात्मक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक पाराशर ने शासन-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि विश्वभर से लाखों श्रद्धालु वृंदावन आते हैं, लेकिन परिक्रमा मार्ग पर इस तरह की गंदगी ब्रज की छवि को धूमिल कर रही है।

उन्होंने मांग की कि जुगल घाट चौराहा से ढलाव घर को तत्काल हटाया जाए और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं पवित्र वातावरण मिल सके।

दीपक पाराशर ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जनसहयोग से आंदोलन किया जाएगा। उनका कहना है कि गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है।

Previous News

नेचर ग्रीन में कचरा वाहन चालकों की हड़ताल हुई खत्म, डूडा के सफाई कर्मियों की हड़ताल अभी भी जारी

Next News

वृंदावन में 5 शातिर बदमाश गिरफ्तार, चोरी का iPhone और 5 अवैध चाकू बरामद