Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 07 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
चोरी की पल्सर बाइक सहित शातिर चोर गिरफ्तार, जैत पुलिस को मिली सफलता

मथुरा की थाना जैत पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पारसमढ़ी अस्पताल के पास से दबोचा गया, जिसके कब्जे से चोरी की बजाज पल्सर बाइक बरामद हुई है।

थाना जैत पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर 6 सितंबर की रात करीब 11:35 बजे पारसमढ़ी अस्पताल के पास टोनी के चाय खोखे के निकट घेराबंदी कर लोकेश को गिरफ्तार किया गया। आरोपी राजस्थान के डींग जिले के नगला खोह गांव का रहने वाला है।

पुलिस ने उसके कब्जे से बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (UP 85 CK 0717) बरामद की, जो चोरी की निकली। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

जांच में यह भी सामने आया कि लोकेश पर पहले से बरसाना और गोवर्धन थानों में भी वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उससे अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

जैत पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में वाहन चोरी करने वाले अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

वार्ड-25 में जलभराव से हाहाकार, घरों में घुसा पानी; नगर निगम पर लापरवाही का आरोप

Next News

लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला अमेज़न का कार्गो विमान, 5 की मौत