Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 28 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राया मंडी में गेहूं क्रय केंद्रों का डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त चेतावनी

मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने राया मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तौल प्रक्रिया, भंडारण और किसानों को मिल रही सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की।

डीएम ने उप मंडी प्रथम, द्वितीय और एफसीआई केंद्र पर बोरी, वेटिंग मशीन और नमी मापक यंत्र सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि केंद्रों पर छाया, पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने पारदर्शी तौल प्रणाली लागू करने और बिचौलियों पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों के भुगतान में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए और हर हाल में 48 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Previous News

मथुरा के गोठा गांव में शराब की दुकान के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण

Next News

गर्मियों में बढ़ता हीट स्ट्रोक का खतरा – कैसे बचें, क्या करें?