Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 07 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
विभिन्न मुद्दों को लेकर करणी सेना का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

मथुरा में श्री राजपूत करणी सेना उत्तर प्रदेश और सवर्ण समाज के पदाधिकारियों ने विभिन्न राष्ट्रहित और सामाजिक मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर कई प्रमुख मांगें उठाईं।

संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से यूजीसी कानून में तत्काल बदलाव की मांग करते हुए कहा कि वर्तमान व्यवस्था शिक्षा के हित में नहीं है। उनका कहना है कि मौजूदा कानून को निरस्त कर आवश्यक प्रावधानों के साथ नया कानून लागू किया जाना चाहिए।

इसके अलावा करणी सेना ने अग्निवीर योजना के तहत चार वर्ष की सेवा पूरी करने वाले युवाओं को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता देने की मांग भी उठाई। साथ ही किसानों के हित में किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाने और गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई।संगठन ने राष्ट्रपति के माध्यम से केंद्र सरकार से इन सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है।

Previous News

दिल्ली बस दुष्कर्म कांड पर मथुरा में विरोध, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Next News

गुरुग्राम ब्रह्माकुमारी आश्रम में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की प्रथम रजत शिला का पूजन