Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 05 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जन्माष्टमी पर नन्हे कान्हा के रूप में सजे 16 माह के श्रीयश, मनमोहक तस्वीर में दिखी कृष्ण भक्ति

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर 16 माह के श्रीयश सौरभ नाथ चतुर्वेदी नन्हे कान्हा के मनमोहक स्वरूप में नजर आए। सिर पर आकर्षक मोरपंखी मुकुट, नीले-सुनहरे परिधान, आभूषण और हाथ में बांसुरी लिए श्रीयश का कृष्ण रूप बेहद प्यारा दिखाई दे रहा है।

मथुरा के नगला पैसा, चौबिया पाड़ा निवासी श्रीयश की यह तस्वीर जन्माष्टमी के उल्लास और ब्रज की कृष्णमय संस्कृति की सुंदर झलक पेश करती है। नन्हे कान्हा के इस मनमोहक रूप में मासूमियत के साथ भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आस्था और प्रेम की झलक भी दिखाई देती है।

ABHI NEWS की ओर से श्रीयश और उनके परिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

Previous News

जन्माष्टमी पर राधा के स्वरूप में सजी नन्ही मायरा, मथुरा में दिखी कृष्ण भक्ति की मनमोहक झलक

Next News

जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजीं वेदिका और शान्वी, दिखा ब्रज की संस्कृति का रंग