Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 28 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बहन की ननद की शादी से लौट रहे पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने रौंदा, हादसे में पिता की मौत मासूम बेटे की टूटी टांग

मथुरा में एक भीषण सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया है। अपनी बहन की ननद की शादी में शामिल होकर लौट रहे पिता-पुत्र को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद से ही परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।

हादसा मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव के पास का है। राया के नगला पिसुआ निवासी संजय अपने बेटे शिवा के साथ अपनी बहन की ननद की शादी में शामिल होने गए थे।

देर रात जब दोनों पिता-पुत्र बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक अज्ञात वाहन काल बनकर आया और उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक संजय की सांसें थम चुकी थीं।

डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया, वहीं उसके बेटे शिवा का इलाज जारी है, जिसकी इस हादसे में टांग टूट गई है।मंगलवार को जब संजय का शव घर पहुंचा तो परिजनों की आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे। जिस घर में कल तक मंगल गीत गाए जा रहे थे, वहां अब संजय की मौत की खबर से सन्नाटा पसरा है।  

परिजनों का कहना है कि वे शादी से लौट रहे थे और रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया

Previous News

गांव में सनसनी: बुजुर्ग की घर के अंदर खून से सनी लाश मिली, हत्या की आशंका

Next News

भजन कुटिया के लिए खरीदा प्लॉट निकला फर्जी लाखों की महिला से ठगी