Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 04 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हरियाणा के कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, गोवर्धन चौराहे पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर मथुरा का गोवर्धन चौराहा भक्ति और संस्कृति का भव्य केंद्र बना हुआ है। यहां हरियाणा से आए लोक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम देखने के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और देर रात तक पूरा क्षेत्र जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा।

गोवर्धन चौराहे पर आयोजित सांस्कृतिक मंच पर हरियाणा के कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, रास और भक्ति गीतों पर एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। रंग-बिरंगी वेशभूषा, लोक नृत्य और भजन संध्या ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। देश के विभिन्न राज्यों से आए भक्त घंटों तक मंच के सामने बैठकर भजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लेते रहे। कई श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते और नृत्य करते भी नजर आए।

पूरे गोवर्धन चौराहे का वातावरण कृष्णमय दिखाई दिया। मंच से गूंजते भजन, ढोल-मंजीरों की थाप और “जय श्रीकृष्ण” के जयकारों ने जन्माष्टमी महोत्सव को भक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक वैभव का अद्भुत रूप दे दिया।

Previous News

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के बाहर भक्तों का भक्ति डांस, लाखों श्रद्धालु कान्हा की भक्ति में हुए लीन, वीडियो देखें?

Next News

अंबेडकर नगर की बालाओं ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा में मचाया धमाल, गोवर्धन चौराहे पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़