Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 28 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अमृत भारत एक्सप्रेस तैयार, पीएम मोदी वर्चुअल रूप से दिखाएंगे हरी झंडी

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन एक बार फिर ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन पूरी तरह सज-धज कर तैयार है, जो आज शाम 4:45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई के लिए रवाना होगी।

इस नई रेल सेवा का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर करेंगे। ट्रेन के संचालन से अयोध्या और मुंबई के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा, जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अन्य जनप्रतिनिधि और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। स्टेशन परिसर में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Previous News

अभी न्यूज़ की खबर का हुआ असर: मथुरा जंक्शन पर लगा वाटर कूलर, यात्रियों को मिली राहत

Next News

गांव में सनसनी: बुजुर्ग की घर के अंदर खून से सनी लाश मिली, हत्या की आशंका