Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 04 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मां भगवती के दुग्धाभिषेक के साथ शुरू हुआ ऐतिहासिक श्रीरामलीला महोत्सव

मथुरा के कोसीकलां में ऐतिहासिक श्रीरामलीला महोत्सव का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हो गया। नगर की आराध्य देवी राजराजेश्वरी मां भगवती के मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दुग्धाभिषेक और पूजन-अर्चन के साथ धार्मिक आयोजनों की विधिवत शुरुआत हुई।

श्रीरामलीला संस्थान की ओर से आयोजित इस पारंपरिक महोत्सव के शुभारंभ पर बड़ी संख्या में रामभक्त और श्रद्धालु मां भगवती मंदिर पहुंचे। रामलीला के पुरोहित पंडित मोर मुकुट शास्त्री ने वैदिक विधि-विधान से मां भगवती का दुग्धाभिषेक कराया और श्रीरामलीला के निर्विघ्न एवं सफल आयोजन की कामना की।

दुग्धाभिषेक के साथ ही नगर में इस वर्ष के श्रीरामलीला महोत्सव की धार्मिक गतिविधियों का औपचारिक शुभारंभ हो गया। मंदिर परिसर जय श्रीराम और जय माता दी के जयघोष से गूंज उठा, जबकि श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में श्रीरामलीला संस्थान के पदाधिकारी, नगर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में रामलीला मंचन और विभिन्न धार्मिक आयोजन पूरे श्रद्धा एवं भव्यता के साथ संपन्न होंगे।

Previous News

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया इंडिगो विमान, सभी यात्री सुरक्षित

Next News

जन्माष्टमी पर द्वारिकाधीश मंदिर में हुआ दिव्य पंचामृत अभिषेक, भक्तों ने किए ठाकुरजी के दर्शन