मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मथुरा पहुंचे हैं जहाँ मुख्यमंत्री द्वारा मथुरा को करीब 1050 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दिए जाने के कार्यक्रम को लेकर भाजपा और प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा है, वहीं दूसरी ओर इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता प्रदीप माथुर ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम और परियोजनाओं के शिलान्यास को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है प्रदीप माथुर ने भाजपा सरकार को ‘जुमलेबाज सरकार’ बताते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते ही सरकार को विकास कार्यों और परियोजनाओं की याद आने लगती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को यह चिंता चुनाव के समय ही सताती है
कि कहां कौन सी परियोजना का शिलान्यास किया जाना है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का शुरू से ही यही रवैया रहा है कि जब चुनाव सामने आते हैं तो विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर जनता को अपेक्षित बदलाव दिखाई नहीं देता
प्रदीप माथुर ने छाता स्थित चीनी मिल का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार को लंबे समय से बंद पड़ी चीनी मिल को चालू कराने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि यदि सरकार वास्तव में रोजगार और किसानों के हित में काम करना चाहती है तो चीनी मिल को शुरू कराने की दिशा में गंभीर प्रयास क्यों नहीं किए जा रहे हैं उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आते ही सरकार को ऐसी परियोजनाओं और विकास कार्यों की याद आने लगती है, जबकि आम जनता वर्षों से समस्याओं का समाधान मांग रही है