Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 02 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ऑपरेशन प्रहार: राया में 10 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

मथुरा पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। थाना राया पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त अभियान में एक तस्कर को करीब 10 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी यमुना एक्सप्रेसवे अंडरपास से पकड़ा गया।

जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना राया पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे के रायाकट अंडरपास पर घेराबंदी कर 38 वर्षीय रामेश्वर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9 किलो 894 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी दीवाना कलां, थाना जमुनापार का रहने वाला है। बरामदगी के आधार पर थाना राया में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड है और अब उससे पूछताछ कर गांजा सप्लाई नेटवर्क के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Previous News

एक घंटे की बारिश में खुली नगर निगम के दावों की पोल, वृंदावन की सड़कों पर जलभराव से बढ़ीं मुश्किलें

Next News

उत्तराखंड: टिहरी में बारिश का तांडव: भूस्खलन से 32 सड़कें बंद, 40 हजार लोग प्रभावित