Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 02 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जन्मभूमि से चंद कदम पहले भूतेश्वर पुल का अंडरपास जलमग्न - जन्माष्टमी पर अगर बारिश होती है तो क्या रेलवे पुल से गुजरेगी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़?

जन्माष्टमी से पहले मथुरा से चिंता बढ़ाने वाली तस्वीर सामने आई है। भूतेश्वर पुल के नीचे बने अंडरपास में बारिश का पानी भर जाने से श्रद्धालु जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि बारिश रुके तीन घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अब भी 3 से 4 फीट पानी जमा हुआ है।

बुधवार दोपहर हुई मूसलाधार बारिश के बाद भूतेश्वर पुल के नीचे का अंडरपास पूरी तरह जलमग्न हो गया। इतना ही नहीं, भूतेश्वर से नए बस स्टैंड जाने वाले मार्ग पर भी करीब 3 से 4 फीट तक पानी भरा हुआ है।

बारिश थमे करीब तीन घंटे बीत चुके हैं, लेकिन जल निकासी नहीं होने से रास्ता अब भी बंद है। मजबूरी में श्रद्धालु, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग रेलवे ट्रैक पार कर अपने गंतव्य तक पहुंचते दिखाई दे रहे हैं।

जन्माष्टमी पर लाखों श्रद्धालुओं के मथुरा पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में अंडरपास में लगातार जलभराव और ट्रैक पार करते लोगों की ये तस्वीरें सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

Previous News

जन्माष्टमी पर मथुरा जंक्शन हाई अलर्ट: 280 CCTV, 320 जवान और 8 स्पेशल ट्रेनें तैयार

Next News

वृंदा आराध्या कंपनी से चोरी हुई लाइसेंसी बंदूक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार