Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 01 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नेपाल जलप्रलय: बाढ़ में बहा बैंक का खजाना, पुलिस ने 51 करोड़ का कैश-गोल्ड निकाला

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। त्रिशूली नदी की बाढ़ में बह गए बैंक के वॉल्ट को नेपाल पुलिस ने करीब 8 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला। वॉल्ट से करीब 1.5 करोड़ नेपाली रुपये नकद, 50 करोड़ रुपये का सोना और अहम बैंक दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए गए।

नेपाल की बाढ़ ने जहां तबाही मचाई है, वहीं त्रिशूली नदी से एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। बाढ़ में बह गया बैंक का पूरा वॉल्ट… लेकिन नेपाल पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद करोड़ों का कैश और सोना सुरक्षित बाहर निकाल लिया।बाढ़ से प्रभावित त्रिशूली धुंगे इलाके में एग्रीकल्चर डेवलपमेंट बैंक की शाखा का वॉल्ट तेज बहाव में बह गया था। सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस और स्थानीय बचाव दल ने नदी किनारे खुदाई और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

करीब 8 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद दो भारी वॉल्ट सुरक्षित निकाले गए। इनमें से लगभग 1.5 करोड़ नेपाली रुपये नकद, 50 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और बैंक के महत्वपूर्ण रिकॉर्ड बरामद हुए, जिन्हें हाई सिक्योरिटी में दूसरी शाखा में शिफ्ट कर दिया गया।

नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ से सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और हजारों अब भी लापता हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

Previous News

मिशन शक्ति फेज-5.0: थाना शेरगढ़ पुलिस ने महिलाओं को आत्मरक्षा व महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Next News

CM योगी के आगमन से पहले DM और SSP पहुंचे जन्मस्थान