Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 01 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
शादी से इनकार की खौफनाक सजा: 16 साल की अनन्या का गला घोंटकर कत्ल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 16 वर्षीय छात्रा अनन्या (परिवर्तित नाम) की हत्या की गुत्थी पुलिस ने महज़ 12 घंटे में सुलझा ली। पुलिस के मुताबिक, शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर छात्रा का गला घोंटकर हत्या की और शव झाड़ियों में फेंक दिया।

ग्वालियर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। 16 साल की छात्रा ने शादी से इनकार किया, तो सनकी प्रेमी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंककर आरोपी फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ग्वालियर के कम्पू थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय अनन्या पढ़ाई के साथ एक साड़ी की दुकान पर काम भी करती थी। 30 अगस्त की रात वह घर नहीं लौटी, जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई और महलगांव निवासी ईशान खान पर शक जताया।

अगली सुबह कैंसर पहाड़िया के पास झाड़ियों में छात्रा का शव मिला। गले पर कसने के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और पांच टीमें बनाकर जांच शुरू की। CCTV फुटेज, मोबाइल चैट और मुखबिर की सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी ईशान खान और उसके साथी अरवाज खान को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने बलेनो कार से छात्रा का अपहरण किया, उसे सुनसान इलाके में ले जाकर गला घोंट दिया और शव झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली है और मामले की आगे जांच जारी है।

Previous News

जम्मू-कश्मीर: घाटी में दहशत की साजिश फेल! सुरक्षाबलों के हाथ लगा हथियारों का जखीरा

Next News

11 मौतों के गुनहगार का हिसाब! ब्लास्ट का मास्टरमाइंड नौशाद एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार