Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 01 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
उत्तराखंड में तबाही की बारिश: अल्मोड़ा में मौत बनकर टूटा पहाड़, मलबे में दबकर 3 की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने बड़ा कहर बरपाया है। हवालबाग ब्लॉक के उडियूडा गांव में भूस्खलन के बाद भारी मलबा एक मकान में घुस गया, जिससे दो महिलाओं और एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।

उत्तराखंड में बारिश अब आफत बनती जा रही है। अल्मोड़ा के उडियूडा गांव में भूस्खलन के चलते एक मकान मलबे में दब गया। हादसे में एक ही परिवार की दो महिलाओं और एक मासूम बच्चे की जान चली गई, जबकि SDRF और प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रहीं।

अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लॉक स्थित उडियूडा गांव में मंगलवार सुबह भारी बारिश के बाद पहाड़ी से अचानक मलबा और बोल्डर नीचे आ गए। तेज रफ्तार मलबा सीधे एक आवासीय मकान में घुस गया, जिससे घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य उसकी चपेट में आ गए।

हादसे की सूचना मिलते ही SDRF, जिला आपदा प्रबंधन टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। लगातार बारिश और दुर्गम रास्तों के बावजूद राहत दल ने जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से मलबा हटाने का अभियान चलाया।

प्रशासन के अनुसार इस हादसे में दो महिलाओं और एक मासूम बच्चे की मौत हुई है। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से भूस्खलन संभावित इलाकों से दूर रहने और सतर्क रहने की अपील की है।

Previous News

40 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम, 3 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित बाहर निकाला

Next News

जम्मू-कश्मीर: घाटी में दहशत की साजिश फेल! सुरक्षाबलों के हाथ लगा हथियारों का जखीरा