Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 01 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मिशन शक्ति फेज-5.0: थाना मगोर्रा पुलिस ने महिलाओं को आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5.0” के द्वितीय चरण के तहत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना मगोर्रा की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान महिलाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि बस, सड़क या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर छेड़खानी अथवा शोहदों द्वारा उत्पीड़न होने पर डरने के बजाय तुरंत 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

इसके साथ ही व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग करने, साइबर ठगी से बचने तथा संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों की सूचना देने के संबंध में भी महिलाओं को जागरूक किया गया।

पुलिस ने महिला एवं बालिकाओं को यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। साथ ही महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई।

Previous News

छाता शुगर मिल आंदोलन: देर रात धरना स्थल पर बढ़ा तनाव

Next News

हरियाणा के पलवल में बड़ा सड़क हादसा: KMP एक्सप्रेसवे पर 6 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल